Google Plus का डाटा डाउनलोड कैसे करें

हैलो दोस्तों तो कैसे हो दोस्तों आज की इस पोस्ट हम आपको "Google Plus का डाटा डाउनलोड कैसे करें" इसके बारे में बताएंगे कि आप कैसे अपने गूगल प्लस अकाउंट में मौजूद डाटा का बैक अप ले सकते है
Google Plus Ka Data Download Kaise Kare, How To Download Google Plus Account Data
Google Plus Ka Data Download Kaise Kare
दोस्तों हमने कुछ दिन पहले एक पोस्ट की थी जिसमें हमने यह जानकारी दी थी कि आप कैसे अपने 'Google Plus Ki Profile Ko Blogger Profile Me Switch Kar Sakte Hai' लेकिन आज की इस पोस्ट हम आपको आपके गूगल प्लस खाते में मौजूद सभी डाटा ( कंटेंट ) का बैक अप  लेना सिखाएंगे जिससे आपका वह सभी डाटा जो गूगल प्लस में मौजूद है ताकि वह गूगल प्लस के बंद हो जाने के बाद सुरक्षित रह सके

क्यूंकि गूगल ने पिछले साल 2018 में ही यह जानकारी दे थी कि हम अपने गूगल प्लस की सर्विसेज को बंद करने जा रहे है गूगल प्लस के बंद होने की वजह कुछ यूजर्स के डाटा पर सेंध लगना बताया गया

गूगल प्लस को 2011 के लॉन्च किया था ये अन्य फेसबुक, ट्विटर की तरह ये सोशल नेटवर्किंग सर्विंस थी गूगल ने इसको अन्य सोशल मीडिया की तुलना के उतारा था ताकि यूजर्स इसका इस्तेमाल अन्य सोशल मीडिया की तरह कर पाएं शुरुआत में तो इसके यूजर्स 450 मिलियन से भी ज्यादा हो गए थे लेकिन फिर कुछ दिन बाद यूजर्स की कमी देखी गई अगर हम बात इसकी लोकप्रियता की करें तो यह यूजर्स को उतना लुभा नहीं पाया दिनों दिन इसके यूजर्स घटते जा रहे थे फिर गूगल ने इसको बंद करने का फ़ैसला के लिया

हाल ही में "Google Support Page" पर मिली जानकारी के अनुसार गूगल प्लस को 2 अप्रैल को बंद कर दिया जाएगा
Google Support Page
गूगल ने यह बताया है कि गूगल प्लस 2 अप्रैल से कंज्यूमर के लिए उपलब्ध नहीं होगा वहीं गूगल प्लस Sign-in बटन को Sign-in Google बटन में बदल दिया जाएगा वहीं गूगल ने यह जानकारी भी दी है कि अगर आपका कोई डाटा ( कंटेंट ) जो गूगल प्लस में मौजूद है जैसे फोटो, वीडियो, पेज या फिर कॉमेंट आदि तो इसको कही ऐसी जगह सेव करके रख ले जहां आपका डाटा सुरक्षित रह सके क्यूंकि 2 अप्रैल के बाद आपका सभी डाटा जो गूगल प्लस में मौजूद है वो डिलीट कर दिया जाएगा इसीलिए अभी आपके पास समय है आप अपने गूगल प्लस के डाटा का को डाउनलोड कर सकते हैं जिससे आपका डाटा गुम ना हो.

यह भी पढ़ें
Facebook Massenger Me Dark Mode Kaise Enable Kare.
Google Openion Rewards Apps Kya Hai 

नीचे हमने गूगल प्लस का डाटा कैसे डाउनलोड करें इसके बारे में बताया है आप इन टिप्स के जरिए सरलता से अपने गूगल प्लस के सभी डाटा को डाउनलोड कर पाएंगे.

Google Plus का डाटा डाउनलोड कैसे करें ?

1. सबसे पहले आपको Google Takeout⤴️ पेज पर जाना है आप लिंक के जरिए जा सकते हैं

2. अब आपको नीचे कई सारे प्रोडक्ट दिखाई देंगे लेकिन आपको Google+ को चुनना है गूगल प्लस में आपको 4 ऑप्शन दिखाई देंगे
  • Google+ +1
  • Google+ Circle
  • Google+ Community
  • Google+ Stream
आपको इनमें से Google+ Stream वाले ऑप्शन को सेलेक्ट कर लेना है

गूगल प्लस स्ट्रीम वाले ऑप्शन में आपको दाएं तरफ All Google+ Stream Data Included का ऑप्शन दिखाई देगा आप इस ऑप्शन पर क्लिक करके अपने डाटा को मैनेज कर सकते है की आपको क्या- क्या डाउनलोड करना है
अगर आप All Google+ Stream Data Included वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपको 5 ऑप्शन दिखाई देंगे
  • Activity Log
  • Collection
  • Event
  • Photos
  • Posts
अगर आप इस ऑप्शन में कुछ चीजें नहीं चाहते तो उस पर अन टिक करदें

3. अब आपको Next Step वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है

4. अब Customise archive format नाम का पेज खुलेगा

आपको सबसे पहले Delivery Method वाले ऑप्शन में
Send download Link Via Email वाले ऑप्शन को चुन लेना है

File Type वाले ऑप्शन में आप Zip. वाले ऑप्शन को चुन सकते हैं यह फॉर्मेट सही रहेगा

अब Archive Size वाले ऑप्शन में आपको 2GB वाले ऑप्शन को चुन लेना है

5. अब जब आप इन ऑप्शन को चुन ले तब आप Create Archive पर क्लिक कर दें

अब आपको कुछ सेकेंड का इंतजार करना है अब पेज ऑटोमेटिक रिफ्रेश होगा

6. अब एक न्यू पेज खुलेगा आपको इसमें नीचे Your Archive नाम का ऑप्शन दिखेगा उसके नीचे आपके द्वारा बनाई गई फाइल दिखाई देगी जो आपने Create की है

आपको नीचे Download का ऑप्शन दिखेगा आप उस पर क्लिक करके अपने गूगल प्लस के डाटा को डाउनलोड कर पाएंगे

तो उम्मीद करता हूं दोस्तों की की इस पोस्ट के जरिए आपको अपने गूगल प्लस के डाटा को डाउनलोड करने में हेल्प मिली होगी लेकिन अगर अभी भी आपको अपने गूगल प्लस के डाटा को डाउनलोड करने में कोई भी प्रॉब्लम आ रही है तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं

Author:

Hello friends, Mai Ish Website Par Tech And Internet Se Related Useful Articles Hindi Me Share Karta Hu Ager Aapko Yeh Post Pasand Aaye To Isko Social Media Par Share Jarur Kare


EmoticonEmoticon